देवप्रयाग। तीर्थपुरोहित समाज ने देवप्रयाग से बदरीनाथ धाम तक बस सेवा उपलब्ध न होने पर आक्रोश जताया है। उन्होंने कहा कि बीस वर्ष पूर्व देवप्रयाग से बदरीनाथ धाम की बस सेवा बंद की गई थी, तब से तीर्थपुरोहितों को यातायात की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
तीर्थपुरोहित समाज ने शासन-प्रशासन से देवप्रयाग से बदरीनाथ धाम तक बस सेवा शुरू किए जाने की मांग की है। कहा कि धाम के कपाट खुलने से लेकर बंद होने तक तीर्थपुरोहित समाज बदरीनाथ धाम में अहम भूमिका निभाता है। शेष समय में वह देश के विभिन्न राज्यों का भ्रमण कर श्रद्धालुओं को बदरीनाथ के दर्शन व पूजन के लिए भी प्रेरित करता है। बावजूद उनकी सुविधा का ध्यान नहीं दिया जा रहा है। तीर्थपुरोहित गौरव पंचभैया, राकेश, सुशांत बडोला, विद्यार्थी पालीवाल, पूर्णानंद आदि ने देवप्रयाग से बदरीनाथ धाम तक शीघ्र बस सेवा शुरू किए जाने की मांग की है।