फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनजीटी के चेयरमैन दो दिन के प्रवास के बाद वापस लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। एनजीटी (राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण) के अध्यक्ष आदर्श कुमार गोयल और दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश जेआर मिढा संगम नगरी में दो दिनों के प्रवास के बाद ऋषिकेश की ओर रवाना हो गए। दो दिवसीय प्रवास में एनजीटी के अध्यक्ष ने न तो किसी से मुलाकात की और न कहीं गए। उन्होंने अपना अधिकांश समय शांतिपूर्वक अध्ययन और योग अभ्यास में व्यतीत किया।
विज्ञापन

जस्टिस गोयल और जस्टिस जेआर मिढा बृहस्पतिवार शाम को यहां पहुंचे थे। यहां बाह बाजार स्थित एक रिजॉर्ट में ठहरे। दो दिन के प्रवास में उनको संगम, श्रीरघुनाथ मंदिर और नक्षत्र वेधशाला सहित अन्य स्थानों के भ्रमण पर जाना था, लेकिन जस्टिस गोयल ने पूरा समय गंगा तट स्थित रिजॉर्ट में ही व्यतीत किया। रिजॉर्ट प्रबंधक विकास मिश्रा ने बताया कि एनजीटी चेयरमैन ने उनके एकांतवास में किसी तरह का व्यवधान न किए जाने की हिदायत दी थी। वह अधिकांश समय अपने कक्ष में ही रहे। उन्होंने कीर्तिनगर के एक डॉक्टर से थेरेपी भी ली। उनके साथ आए जस्टिस मिढा ने ही संगम में उनकी ओर से पूजा अर्चना की।
एनजीटी के चेयरमैन आदर्श कुमार गोयल ने देवप्रयाग से वापस लौटते समय लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड और वन विभाग के अधिकारियों से ऑल वेदर रोड परियोजना की जानकारी ली। उन्होंने ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण के अनुमति, पेड़ों के कटान और डंपिंग जोनों का भी ब्यौरा लिया। उन्होंने राजमार्ग पर विभिन्न स्थानों में बनाए गए डंपिंग जोनों का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें