फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: एसएसबी के 278 प्रशिक्षुओं ने ली देश रक्षा की शपथ, दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि पुष्कर सिंह धामी ने ली पीओपी की सलामी

Mon, 25 Apr 2022 05:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर

सार

सीटीसी के परेड ग्राउंड में सोमवार को प्रशिक्षु आरक्षियों के 13वें बैच की पासिंग आउट परेड संपन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री धामी ने परेड की सलामी ली। उन्होंने कहा कि एक सैनिक का पुत्र होने के नाते ऐसे कार्यक्रम का साक्षी बनना उनके लिए गौरव का क्षण हैं।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सशस्त्र सीमा बल के केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र (एसएसबी सीटीसी) के 278 प्रशिक्षु आरक्षी दीक्षांत समारोह के बाद बल के अभिन्न अंग बन गए। दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्र रक्षक के रूप में खड़े नव आरक्षियों को बधाई दी। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को भी पुरस्कृत किया।

विज्ञापन


सीटीसी के परेड ग्राउंड में सोमवार को प्रशिक्षु आरक्षियों के 13वें बैच की पासिंग आउट परेड संपन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री धामी ने परेड की सलामी ली। उन्होंने कहा कि एक सैनिक का पुत्र होने के नाते ऐसे कार्यक्रम का साक्षी बनना उनके लिए गौरव का क्षण हैं। उन्होंने कहा कि एसएसबी के जवान भारत-नेपाल, भारत-भूटान की सीमा सुरक्षा का दायित्व निभाते हैं। साथ ही सीमा पर रहने वाले देश के नागरिक भी सुरक्षाबलों के समान ही एक प्रहरी के रूप में अपना दायित्व निभाते हैं। 

उन्होंने जवानों को देश की सीमावर्ती इलाकों में रह रहे नागरिकों के साथ सामंजस्य बनाए रखने व सीमा की सुरक्षा करने के साथ ही अपने कर्तव्यों का पालन करने की बात कही। इससे पूर्व धामी ने पुलिस स्मृति स्थल पर एसएसबी के शहीद जवानों को पुष्पांजलि अर्पित की। सीटीसी के द्वितीय कमान अधिकारी धीरज पठानिया ने प्रशिक्षुओं को राष्ट्रीय ध्वज व निशान के समक्ष संविधान को साक्षी मानकर पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके पश्चात परेड 6 मार्चिंग ग्रुपों  में मुख्य अतिथि को सम्मान देते हुए मंच से गुजरी।
विज्ञापन


एसएसबी सीमांत मुख्यालय (लखनऊ) के महानिरीक्षक रत्न संजय ने नव आरक्षियों से बल के सदस्य के रूप में सीमाओं की सुरक्षा व सेवा प्रबंधन में जोश को बरकरार रखने और पूर्ण समर्पण व ईमानदारी से सेवा सुरक्षा बंधुत्व के मूल मंत्र स्मरण का करते हुए सीमाओं के सुरक्षा की आशा जताई। सीटीसी के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) सृष्टिराज गुप्ता ने कहा कि 278 नव आरक्षियों को 44 हफ्तों का गहन प्रशिक्षण दिया गया है। उनको ‘राष्ट्र रक्षायाम कृत संकल्पोस्ति के ध्येय’ वाक्य के अनुरूप श्रेष्ठतम प्रशिक्षण देने का प्रयास किया गया है। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे व एसएसपी यशवंत सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

यह रहे सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु
ओवरऑल बेस्ट-  सचिन सैनी (जम्मू-कश्मीर)
बेस्ट बाह्य प्रशिक्षण -अभिषेक भदौरिया  (मध्य प्रदेश)
बेस्ट आंतरिक प्रशिक्षण - शुभम तिवारी (उत्तराखंड)
बेस्ट ड्रिल और टर्न आउट - सचिन सैनी (जम्मू-कश्मीर)
बेस्ट फायरर -अभिषेक कुमार (उत्तराखंड)
बेस्ट खेल एवं शारीरिक दक्षता -  अभिषेक सिंह (उत्तर प्रदेश)

यहां से हैं नव आरक्षी
बिहार से 94, उत्तर प्रदेश से 74, मध्यप्रदेश से 44, उत्तराखंड से 24, राजस्थान से 21, जम्मू और कश्मीर से 20 और नई दिल्ली से 1।

विभिन्न प्रदर्शनों से भरा रोमांच    
प्रशिक्षुओं ने अश्व बाधा दौड़, टैटू ड्रिल, बैनेट फायटिंग और सेल्फ डिफेंस का प्रदर्शन का माहौल को रोमांच से भर दिया। बैंड टुकड़ी का प्रदर्शन भी आकर्षण का केंद्र रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें