फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रास कंट्री में सोनाली व सुमित ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। गांधी जयंती पर खेल विभाग की ओर से आयोजित क्रास कंट्री दौड़ के बालिका ओपन वर्ग में गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के पौड़ी परिसर की सोनाली व बालक ओपन वर्ग में डीएवी इंटर कॉलेज पौड़ी के सुमित भट्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बालिका ओपन वर्ग में सोनाली प्रथम, जीजीआईसी की मोनिका द्वितीय, गढ़वाल विश्वविद्यालय पौड़ी परिसर की मनीषा तृतीय व जीआईसी उज्याड़ी की रेशमा चतुर्थ स्थान पर रही। बालक ओपन वर्ग में सुमित भट्ट प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर तिमली के रोहित जोशी द्वितीय, जीआईसी ल्वाली के गोपाल राणा तृतीय, केवी पौड़ी के अभिषेक रावत चतुर्थ व एजीआरआर के दिपांशु पंचम स्थान पर रहे। 12 वर्ष से कम आयु के बालिका वर्ग में केवी पौड़ी का दबदबा रहा। विद्यालय की रितिका पहले, आंचल दूसरे, खुशी तीसरे, करिश्मा रावत चौैथे व सेंट थॉमस स्कूल की मीनाक्षी पांचवें स्थान पर रही। इसी आयु वर्ग के बालक वर्ग में जीआईसी उज्याड़ी के शेखर रावत प्रथम, केवी के दिव्यांशु द्वितीय, बीआर माडर्न के अभिषेक तीसरे, केवी के अभिषेक पटवाल चौथे व कृष पांचवें स्थान रहे। क्रास कंट्री दौड़ के विजेताओं को जिला क्रीड़ा अधिकारी एसके सार्की, जिला युवा कल्याण अधिकारी सत्यपाल सिंह नेगी, अर्थ एवं संख्या अधिकारी निर्मल शाह ने पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें