श्रीनगर। आईसीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित किए गए। बोर्ड से संबद्ध शहर के एक मात्र विद्यालय सेंट थेरेसास पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। इंटरमीडिएट परीक्षा में साक्षी राणा ने 95 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया।
सेंटथेरेसार पब्लिक स्कूल के 111 छात्र इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल हुए थे। 12 छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए। इशांक सिंह 94.25 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय में दूसरे व शुभम कुंवर ने 93.75 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया। कामर्स ग्रुप में अंश सडाना ने 91.25 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया।