फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलित छात्रों ने प्रभारी कुलपति सहित अन्य अधिकारियों को किया कार्यालय से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि में आंदोलित छात्रों ने कार्यवाहक कुलपति प्रो. एससी बागड़ी व कार्यवाहक कुलसचिव डा. एके मोहंती को कार्यालय से बाहर कर दिया। छात्रों का कहना था, कि जो अधिकारी मांगों पर कार्रवाई नहीं कर सकते उन्हें कार्यालय में बैठने का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन

आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवा पूर्व की भांति यथावत रखे जाने सहित 15 सूत्री मांगों के लिए आंदोलित छात्रों का धरना प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। प्रशासनिक भवन में कुलपति व कुलसचिव के मौजूद न रहने से आक्रोशित छात्रों ने प्रभारी अधिकारियों को कार्यालय से बाहर किया। करीब 12.30 बजे छात्र कुलपति सचिवालय पहुंचे। इस दौरान प्रभारी कुलपति प्रो. एससी बागड़ी यहां विभिन्न स्कूलों के डींस व विभागाध्यक्षों की बैठक ले रहे थे। छात्रों ने बैठक बंद करा दी, जिस पर प्रभारी कुलपति प्रो. एससी बागड़ी अपने कक्ष में चले गए, लेकिन छात्रों ने उन्हें कक्ष से भी बाहर कर दिया। छात्रों ने कहा कि यदि वह उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं कर सकते हैं, तो उन्हें कार्यालय में बैठने का अधिकार नहीं है। इसके बाद छात्र संयुक्त कुलसचिव डा. एके मोहंती के कक्ष में पहुंचे। डा. मोहंती इन दिनों कुलसचिव का प्रभार भी देख रहे हैं। आंदोलित छात्रों ने उन्हें भी भी कक्ष से बाहर कर दिया।

आउटसोर्स कर्मचारियों ने किया क्रमिक अनशन शुरू
श्रीनगर। आउटसोर्स कर्मचारियों ने प्रशासनिक भवन स्थित एचएन बहुगुणा की मूर्ति के समक्ष क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांग पर कार्रवाई नहीं हो जाती आंदोलन जारी रहेगा। पहले दिन मंगलवार को मुकेश भट्ट, तोता सिंह रावत, गिरीश चंद्र बलूनी व भूपेंद्र सिंह क्रमिक अनशन पर बैठे।
विज्ञापन


छात्रों ने बनाए कुलपति व कुलसचिव के पुतले
श्रीनगर। कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल व कुलसचिव डा. एके झा के प्रशासनिक भवन में मौजूद न होने पर छात्रों ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। आंदोलित छात्रों ने कहा, कि विवि में छात्रों का आंदोलन चल रहा है, लेकिन अधिकारी समस्याओं का समाधान करने के बजाय प्रशासनिक भवन से नदारद हैं। आक्रोशित छात्रों ने दोनों अधिकारियों का पुतला बनाकर एचएन बहुगुणा की मूर्ति के समक्ष रखे नारेबाजी की।


उपकुलसचिव परीक्षा एचएम अरोड़ा को दिया कुलसचिव का प्रभार
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के संयुक्त कुलसचिव ने छात्रों के व्यवहार की शिकायत उच्च न्यायालय के साथ ही विवि के उच्चाधिकारियों से की है। साथ ही उन्होंने इस माहौल में कुलसचिव के कार्यभार निर्वहन करने में असमर्थता जताई है। जिस पर विवि प्रशासन ने उपकुलसचिव परीक्षा एचएम अरोड़ा को प्रभारी

गतिरोध समाप्त करे गढ़वाल विवि प्रशासन
श्रीनगर। छात्रों के आंदोलन पर विवि के शिक्षकों, कर्मचारी परिषद के पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे हैं। उक्त सभी का कहना है कि विवि प्रशासन को जल्द ही गतिरोध समाप्त करना होगा।
-छात्रों का यह व्यवहार सही नहीं है। छात्रों का आउटसोर्स कर्मचारियों से कोई संबंध नहीं है। छात्रों का यह व्यवहार दुखद है।
प्रो. एससी बागड़ी, कार्यवाहक कुलपति, गढ़वाल विवि।
- गढ़वाल विवि प्रशासन को जल्द गतिरोध समाप्त करना होगा। गतिरोध से विवि की शैक्षणिक व्यवस्था पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।
डा. आरएस नेगी, अध्यक्ष, शिक्षक एसोसिएशन गढ़वाल विवि।
- छात्रों को प्रशासनिक भवन के कार्य बाधित नहीं करने चाहिए। विवि प्रशासन को छात्रों की मांग पर सहानुभूति पूर्वक सोचना होगा। लंबा आंदोलन विवि व छात्रों के हित में नहीं है। छात्रों को आउटसोर्स कर्मचारियों के मुद्दे पर नरम रुख अपनाना होगा।
विज्ञापन

- रविंद्र सिलवाल, महासचिव, शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषद गढ़वाल विवि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें