फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में बदरीनाथ एनएच से हटेंगी ठेलियां-फड़

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। पौड़ी चुंगी से भारतीय स्टेट बैंक तक यातायात में गतिरोध बन रहे ठेली/फड़/फेरी को बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से हटाया जाएगा। साथ ही बस और टैक्सी संचालक भी निर्धारित स्थान के अतिरिक्त अन्यत्र वाहन खड़ा नहीं करेंगे।
विज्ञापन

रविवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर की अध्यक्षता में यात्राकाल के दौरान ट्रैफिक प्लान के संबंध में बैठक आयोजित हुई। बैठक में 11 बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस अवसर पर सीओ अनिल जोशी ने बताया कि जाम की स्थिति में भारी वाहन महिला थाना और कोटेश्वर धर्मकांटा में खड़े रहेंगे। जबकि छोटे चौपहिया वाहन और मोटर साइकिल कीर्तिनगर-चौरास होते हुए आवागमन करेंगे। यात्रा बसों का आवागमन श्रीनगर यात्रा मार्ग से संचालित किया जाएगा। बैठक में व्यापारियों, टैक्सी यूनियन और अन्य लोगों ने शहर में ऑल वेदर रोड परियोजना की सुस्त रफ्तार पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग ने जगह-जगह नाली बनाने के लिए खुदान कर दिया, लेकिन नाली को तेज गति से नहीं बनाया जा रहा है। इससे सभी को दिक्कत हो रही है। सुझाव दिया गया कि यात्रकाल में स्वीत पुल तक काम रोक दिया जाए। लोगों ने रोष जताया कि धूल की वजह से खुले वाहनों में जाना मुश्किल हो गया है। तहसीलदार सुनील राज ने सुझाव दिया कि यात्राकाल शुरू होने से पूर्व लोनिवि एनएच खंड, जल संस्थान, विद्युत विभाग और गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग के मसले पर बैठक आयोजित की जाए। साथ ही लोनिवि काम अधूरा न छोड़े, जिससे बरसात के दौरान लोगों की दिक्कत न बढ़े। बैठक में कोतवाल एनएस बिष्ट, चौकी प्रभारी श्रीकोट महेश रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष हयात सिंह झिंक्वाण, लखपत भंडारी, सुजीत अग्रवाल, बासुदेव कंडारी व विनीत पोस्ती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें