फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई व्यवस्था की दुर्दशा पर अपर आयुक्त नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। स्थानीय निकायों में कूड़ा निस्तारण और सफाई व्यवस्था की दुुर्दशा पर गढ़वाल मंडल अपर आयुक्त हरक सिंह रावत सख्त नाराज हैं। रावत ने अधिशासी अधिकारियों को चेतावनी दी अगर एक महीने के भीतर व्यवस्था नहीं सुुधरी तो वेतन रोकने और इससे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बिना वाजिब कारण बैठक में शामिल न होने पर अपर आयुक्त ने तीन अधिशासी अधिकारियों के वेतन रोकने के आदेश भी दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को अपर आयुक्त हरक सिंह रावत ने आयुक्त सभागार में पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली व रुद्रप्रयाग जिले की नगरपालिका और नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों की बैठक ली। रावत ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, यूजर चार्जेज वसूलने और प्लास्टिक के इस्तेमाल पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। ज्यादातर निकायों में कूड़ा कलेक्शन और यूजर चार्जेज की कमजोर स्थिति पर उन्होंने नाराजगी जताई। श्रीनगर में यूजर चार्ज न वसूलने, होर्डिंग नीति न अपनाने, नंदप्रयाग में जुर्माना पुस्तिका न छपवाने, कर्णप्रयाग में ट्रंचिंग ग्राउंड के समीप पानी का नल न लगा होने और पौड़ी में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू न होने पर संबंधित नगर पालिका व नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों को फटकार लगाई। इन अधिशासी अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगर तत्काल स्थिति न सुधारी तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बैठक में बिना बताए उपस्थित न होने पर अपर आयुक्त रावत ने जोंक (स्वर्गाश्रम), मुनि-की-रेती और गंगोत्री नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें