पौड़ी। ई-टेंडरिंग समाप्त करने की मांग को लेकर ठेकेदार एसोसिएशन ने लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड में धरना दिया। संघ ने तय किया कि तीन सितंबर को श्रीनगर में गढ़वाल मंडल के ठेकेदारों की बैठक में प्रदेश व्यापारी आंदोलन शुरू किया जाएगा।
ठेकेदार एसोसिएशन ने लोनिवि प्रांतीय खंड में धरना दिया। धरना स्थल पर बैठक में संघ के जिलाध्यक्ष खुशाल सिंह नेगी ने बताया कि तीन अगस्त को श्रीनगर में गढ़वाल मंडल के ठेकेदारों की बैठक होगी। बैठक में प्रदेश व्यापी आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। धरने में जयकृत रावत, सुबोध नौटियाल, कलम रावत, प्रदीप नेगी, अलोक नेगी, राकेश सिंह, राजेंद्र बिष्ट, प्रदीप असवाल, राहुल तड़ियाल, आशुतोष नेगी, दिनेश सिंह आदि बैठे।