फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूद्राभिषेक व भक्तमाल की कथा के समापन पर उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। विकासखंड कीर्तिनगर के सेमगढ़ स्थिति ढुंडेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक ज्ञानयज्ञ व भक्तमाल की कथा के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। समापन के मौके पर दूर दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की मन्नते मांगी।
विज्ञापन

शनिवार को क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए आयोजित पांच दिवसीय अनुष्ठान के अंतिम दिन ढुंडेश्वर महादेव मंदिर में सुबह के पहर रुद्राभिषेक व यज्ञ का आयोजन किया गया। दोपहर वाद कथा वाचक डा. हेमानंद उनियाल ने दूर दराज क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं को भक्तमाल की कथा सुनाई, जिसके बाद भजन कीर्तनों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। समापन मौके पर मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया। भंडारे के बाद प्रसाद वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस मौके पर कथा वाचक डा. उनियाल ने कहा कि ढुंडेश्वर महादेव के दर्शन मात्र से भक्तों के कष्ट दूर व सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। आचार्य मंडली में सुरेंद्र प्रसाद उनियाल, वीरेंद्र प्रसाद, ब्रजभूषण उनियाल, अरविंद जोशी व रविंद्र गौड़ शामिल थे। जबकि दिग्विजय चौहान, उम्मेद सिंह मेहरा, चंद्रमोहन चौहान, गिरीश उनियाल, गौर सिंह, उम्मेद सिंह चौहान, मेहरवान सिंह पंवार, भगत सिंह राणा, धाम सिंह नेगी, शैलेंद्र पंवार, रघुवीर सिंह पंवार, राजेंद्र सिंह रावत व क्षेत्रीय जनता ने आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें