फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान किताबें जमा न कराए जाने की छात्रों ने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। परीक्षा के दौरान किताबें आवंटित किए जाने की मांग के लिए माइक्रोबायोलाजी के छात्रों ने डीएसडब्ल्यू से वार्ता की। हालांकि डीएसडब्ल्यू ने परीक्षा से पूर्व किताबें जमा कराए जाने को आवश्यक बताया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बीएससी माइक्रो बॉयलोजी के छात्रों ने डीएसडब्ल्यू प्रो. पीएस राणा से वार्ता की। छात्रों का कहना था कि उनकी सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू हो गई हैं, लेकिन लाइब्रेरी से आवंटित किताबें उन्हें जमा करने के लिए कहा जा रहा है, जिससे उन्हें परीक्षा की तैयारी करने में खासी परेशानी हो रही है। छात्रों ने डीएसडब्ल्यू से मांग की कि उन्हें परीक्षा तक किताबें रखने की छूट दी जाए। परीक्षा समाप्त होने के बाद सभी छात्र पुस्तकालय से आवंटित किताबों को जमा कर देंगे। डीएसडब्ल्यू प्रो. पीएस राणा ने परीक्षा से पूर्व किताबें जमा कराने को नियमों के अनुरूप बताया। हालांकि डीएसडब्ल्यू ने इस संबंध में छात्रों को सकारात्मक आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें