फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसजीआरआर और शैम्फोर्ड ने बांटे एक-एक अंक

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। स्व. आयुष नेगी अंडर-14 फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया है। उद्घाटन अवसर पर श्री गुरू राम पब्लिक स्कूल (एसजीआरआर) श्रीनगर और शैम्फोर्ड पब्लिक स्कूल बेलकंडी के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। यह मैच 1-1 गोल की बराबरी पर छूटा।
विज्ञापन

रविवार को एनआईटी मैदान में अंडर-14 फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ भगवती प्रसाद नौटियाल ने किया। पहले दिन एसजीआरआर और शैम्फोर्ड के मध्य मैच खेला गया। पहले हॉफ में दोनों टीम कोई गोल नहीं कर पायी। दूसरे हॉफ में शैम्फोर्ड के शिवांश ने पहला गोल दाग लिया। मैच के अंतिम क्षणों में पासा पलट गया। एसजीआरआर के स्वप्निल ने गोल दागकर मैच बराबरी पर ला दिया। निर्धारित 90 मिनट में कोई फैसला न निकलने पर अतिरिक्त समय दिया गया, लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर पायी। जिस पर 1-1 अंक बांटा गया। आयोजन सचिव प्रदीप मल्ल व खेल प्रभारी राकेश सेमवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में 7 टीम प्रतिभाग कर रही है। 10 मई को प्रतियोगिता का फाइनल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें