फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर 17 फुटबाल का चैपिंयन बना पौड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। खेल महाकुंभ के तीसरे दिन हुए अंडर-17 में फुटबाल के फाइनल में पौड़ी चैंपियन बना जबकि दुगड्डा उप विजेता रहा। अंडर-19 बालिका वर्ग के फुटबाल मैच रविवार को खेल जाएंगे। इसके अलावा, अंडर-17 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में जयहरीखाल के हिमांशु पहले स्थान पर रहे।
विज्ञापन

खेल महाकुंभ में तीसरे दिन रांसी और कंडोलिया मैदान में बेहतरीन खेल देखने को मिले। कंडोलिया मैदान में अंडर-17 बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में जयहरीखाल के हिमांशु प्रथम, दुगड्डा के निमिश दूसरे और खिर्सू के गौरव तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर बालक वर्ग में नैनीडांडा के जयदीप, दुगड्डा के लक्ष्मण और खिर्सू के खुसुबुद्दीन क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में रिखणीखाल के देवेंद्र प्रथम, जयहरीखाल के साहिल द्वितीय और एकेश्वर के जयदीप तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में ब्लॉक कोट की काजल, दुगड्डा की मुस्कान, रिखणीखाल की सलोनी प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

200 मीटर दौड़ में ब्लॉक कोट की काजल प्रथम, द्वारीखाल की निकिता द्वितीय और पौड़ी की ऋतु तृतीय स्थान पर रही। अंडर-17 बालक वर्ग की लंबी कूद में एकेश्वर के मनीष प्रथम, नैनीडांडा के विनय द्वितीय और यमकेश्वर के सावन तृतीय स्थान पर रहे। ऊंची कूद बालक वर्ग में द्वारीखाल के अफजल पहले, कल्जीखाल के सुमन बिष्ट दूसरे और बीरोंखाल के पंकज रावत तीसरे स्थान पर रहे।
अंडर-17 बालक वर्ग फुटबाल फाइनल मैच में पौड़ी और दुगड्डा के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। दोनों टीमें गोल करने में सफल नहीं हो पाईं। अंत में टाई ब्रेकर के जरिए पौड़ी ने एक गोल से मैच जीत लिया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सत्यपाल सिंह नेगी ने बताया कि अंडर-19 की बालिका और बालक वर्ग की फुटबाल स्पर्धाएं रविवार को खेली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें