पौड़ी। राज्य चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संघ शिक्षा विभाग का सातवां प्रांतीय अधिवेशन जीआईसी रामनगर में होगा। संघ के जिलाध्यक्ष संजय डोभाल और जिला मंत्री नरेंद्र रावत ने बताया कि अधिवेशन में गढ़वाल और कुमाऊं के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भाग लेंगे। इसके लिए प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने 19 और 20 दिसंबर का अवकाश घोषित कर दिया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी 10 दिसंबर तक सूची में नाम दर्ज करवा लें ताकि रामनगर में व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकें।