फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी ट्रेक्टर ट्रॉली, दो मौत 15-55-23

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। तहसील पौड़ी के मकलोड़ी-उमरासू निर्माणाधीन मोटर मार्ग पर एक ट्र्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। ट्रॉली में सवार तीन में से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायल का उपचार जिला चिकित्सालय पौड़ी में चल रहा है। मृतक में एक व्यक्ति खड़खोला ग्राम पंचायत का ग्राम प्रधान है।
विज्ञापन

तहसील पौड़ी के मकलोड़ी-उमरासू मोटर मार्ग का निर्माण चल रहा है। शनिवार को रोज की तरह ट्रैक्टर चालक प्रमोद सिंह निर्माण सामग्री डाल कर लौट रहा था। ट्रॉली में प्रदीप के साथ अनूप सवार था। ग्राम प्रधान खड़खोला सिताब सिंह भी रास्ते में ट्रॉली में सवार हो गए। ट्रॉली कुछ दूर आगे बढ़ी ही थी कि कापरखाल के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों ने राजस्व व थाना देवप्रयाग की पुलिस टीम की मदद से घालयों का रेस्क्यू किया । ट्रॉली में सवार चालक व ग्राम प्रधान ने मौके पर ही तमतोड़ दिया। 108 सेवा से घायल को जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां घायल का उपचार चल रहा है। राजस्व प्रशासन ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया ै। नायब तहसीलदार पौड़ी रामपाल सिंह रावत ने बताया कि वाहन दुर्घटना में ग्राम प्रधान खड़खोला सिताब सिंह पुत्र गोविंद सिंह उम्र 48 और चालक प्रमोद सिंह पुत्र झुंडे सिंह, उम्र 32 निवासी त्रिपुड़ी जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि अनूप असवाल निवासी नलई गांव पट्टी पटवालस्यूं का उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है। रावत ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें