फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल महाराज ने सुनाई भगवान कृष्ण बाल लीलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पाबौ। राठ क्षेत्र के घुड़दौड़स्यू पट्टी के शिव मन्दिर जबरोली महादेव में श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है। ज्ञान यज्ञ कथा सप्ताह में बाल महाराज के भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। ।
विज्ञापन

सोमवार को ज्ञान यज्ञ कथा सप्ताह के चौथे दिन बाल महाराज आयुष कृष्ण नयन जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। 13 वर्षीय बाल महाराज उत्तरकाशी जनपद के कंडाऊ नौगांव निवासी हैं। उनके पिता दिनेश नौटियाल शिक्षा विभाग में सेवारत हैं, माता नीलम देवी गृहणी हैं। जो वृंदावन, अयोध्या, उज्जैन सहित कई राज्यों में श्रीमद्भागवत कथा कर चुकें है। यहां उनकी कथा सुनने के लिए जबरोली, पिनानी, सिवाल, तिमलखाल, चरगड़, दमदेवल सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुु उमड़ रहे हैं। इस अवसर पर सोहन सिंह नेगी, शशि सिंह नेगी, महाबीर सिंहगुसाई, सुल्तान गुसाई, जयपाल सिंह नेगी, सीताराम पोखरियाल, पूर्ण सिंह, अर्जुन नेगी, यशपाल गुसाई, नवीन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें