फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में 10 हेक्टेअर जंगल आग में जला

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को भी क्षेत्र में कई जगहों पर जंगल आग में जलते रहे। कीर्तिनगर रेंज के सिल्काखाल में जंगल की आग बाजार तक पहुंच गई। अग्निशमन दस्ते और एसडीआरएफ की मदद से यहां आग बुझाई गई। वहीं, राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर की सीमा में देर रात अग्निशमन दस्ते ने आग बुझाई। पिछले दो दिनों में श्रीनगर रेंज में 6 हेक्टेयर और कीर्तिनगर रेंज में साढ़े 3 हेक्टेयर वन भूमि आग में जल चुकी है।
विज्ञापन

टिहरी जिले के कीर्तिनगर तहसील के सिल्काखाल क्षेत्र में लगी आग रिजर्व फॉरेस्ट से सिविल वन में पहुंच गई। इससे सिल्काखाल बाजार में एक आवासीय भवन आग की लपटों में घिर गया। तेज हवा की वजह से आग बुझाने में हो रही कठिनाई को देखते हुए वन विभाग ने एसडीआरएफ और फायर सर्विस से मदद मांगी। रेंजर बुद्धि प्रकाश ने बताया कि संयुक्त प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया। मंगलवार को कीर्तिनगर रेंज के नैथाणा कंपार्टमेंट में साढ़े तीन हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। वहीं, श्रीनगर रेंज में गंगा दर्शन और धोबीघाट के बीच करैंखाल के जंगल बुधवार को भी आग में जलते रहे, जबकि श्रीकोट स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज के परिसर तक पहुंची आग को मंगलवार रात फायर सर्विस के जवानों ने बुझाया। वहीं रेंजर श्रीनगर प्रमोद रावत के अनुसार, करैंखाल के जंगलों में आग पर नियंत्रण पा लिया गया है। जबकि मंगलवार को लगभग चार हेक्टेअर वन भूमि को आग से नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें