फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंफ्यूज न हों, नीट-1 में नहीं बदलेगा पैटर्न

Fri, 29 Apr 2016 12:31 PM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Exam
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के देशभर में मेडिकल दाखिले की कॉमन प्रवेश परीक्षा (नीट) के आदेश आने के बाद देशभर में एक मई की प्रवेश परीक्षा को तैयार बैठे छात्र कंफ्यूज हो गए हैं। उन्हें इस बात की चिंता सता रही है कि कहीं वर्ष 2013 की तरह नीट का पैटर्न तो नहीं अपनाया जाएगा। लेकिन, छात्र परेशान न हों। सीबीएसई सूत्रों के मुताबिक एक मई को होने जा रही नीट-1 परीक्षा के पैटर्न में कोई बदलाव नहीं होगा।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने बृहस्पतिवार को देश में एक ही कॉमन प्रवेश परीक्षा नेशनल एलिजिबिलटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) के आयोजन पर मुहर लगा दी है। फिलहाल एक मई को होने जा रही एआइपीएमटी को नीट का पहला चरण माना गया है। इस आदेश के बाद एक मई की परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थी असमंजस में पड़ गए।

एक अभ्यर्थी ने बताया कि वह तय नहीं कर पा रहे हैं कि अब तैयारी का पैटर्न दो दिन पहले कैसे बदलें। मामले में सीबीएसई के आधिकारिक सूत्रों से बात की गई तो उन्होंने साफ कर दिया है कि दो दिन बाद होने जा रही प्रवेश परीक्षा के पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इस साल पैटर्न ऐसा ही रहने का अनुमान है। लिहाजा, अभ्यर्थियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


यह होगा नीट-1 का पैटर्न
एआईपीएमटी में 720 अंकों की प्रवेश परीक्षा का प्रावधान था। अगर पैटर्न न बदला तो इसी पैटर्न पर एग्जाम होना छात्रों के लिए लाभकारी होगा। अविरल क्लासेज के निदेशक डीके मिश्रा ने बताया कि नीट-1 में 180 सवाल पूछे जाएंगे, जिसमें 45 फिजिक्स, 45 कैमिस्ट्री और 90 सवाल बायोलॉजी के होंगे। सुप्रीम कोर्ट का फैसला छात्रों के हित में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें