फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक्तिमान डॉक्यूमेंट्री के प्रसारण पर रोक के लिए फिल्म निर्माता को नोटिस

Sat, 09 Apr 2016 03:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
पुलिस का घोड़ा शक्तिमान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पुलिस के घोड़े शक्तिमान पर फिल्म निर्माता विनोद कापड़ी द्वारा बनाई गई डॉक्यूमेंट्री के प्रसारण पर रोक के लिए विधायक गणेश जोशी ने कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस संबंधित चैनल और फिल्म निर्माता को दिया गया है। 
विज्ञापन


विधायक के मुताबिक जिस मामले पर अभी जांच प्रक्रिया विचाराधीन हो, उस पर डॉक्यूमेंट्री में किसी नतीजे पर कैसे पहुंचा जा सकता है ? राजधानी में बीते दिनों भाजपा के विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस का घोड़ा शक्तिमान चोटिल हो गया था। 

प्रोमो रिलीज होने के बाद राष्ट्रीय चैनल पर हुआ प्रसारण
घोड़े का जख्म इतना था कि उसका पैर काटना पड़ा। मामले में मसूरी विधायक गणेश जोशी आरोपी हैं। फिल्म निर्माता विनोद कापड़ी ने शक्तिमान की दास्तां पर डॉक्यूमेंट्री बनाई है। उनकी इस डॉक्यूमेंट्री का प्रोमो रिलीज होने के बाद रविवार को एक राष्ट्रीय चैनल पर इसका प्रसारण होना है। 
विज्ञापन


इस बीच, आरोपी मसूरी विधायक गणेश जोशी ने चैनल और फिल्म निर्माता विनोद कापड़ी को कानूनी नोटिस भेजा है। विधायक के अधिवक्ता आरएस राघव ने बताया कि मामले में उन्होंने देहरादून के सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में वाद दायर किया है। 

इसमें तत्काल डॉक्यूमेंट्री प्रसारण पर रोक के साथ ही फिल्म निर्माता से ट्वीटर आदि सभी माध्यमों से डॉक्यूमेंट्री की प्रचार सामग्री हटाने की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि चैनल और फिल्म निर्माता को नोटिस की जानकारी ईमेल के माध्यम से भी भिजवाई गई है। इसके बावजूद अगर प्रसारण किया गया तो वह मानहानि का वाद दायर करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें