फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपालियों का भारतीय ट्रकों पर हमला, चालक को पीटा

Fri, 18 Mar 2016 08:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
विज्ञापन
भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी के जवान - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
नेपाल के नागरिकों ने बृहस्पतिवार को शारदा नदी तल पर खनिज के चुगान के लिए गए शक्तिमान ट्रक में तोड़फोड़ की और इसके चालक की बेरहमी से पिटाई की। किसी तरह चालक जान बचाकर ट्रक भगाकर ले आया।
विज्ञापन


शारदा नदी के सीमांकन को लेकर भी भारत-नेपाल के बीच विवाद चला आ रहा है। शारदा के अपस्ट्रीम के नेपाल छोर के हिस्से को जहां नेपाल के लोग अपना बताते हैं, वहीं भारतीय इस हिस्से को अपना मानकर खनिज चुगान करते हैं। बृहस्पतिवार को शारदा से खनिज निकासी में लगे करीब 12 शक्तिमान ट्रक शारदा के इस विवादित क्षेत्र से खनिज निकासी कर रहे थे।

इसी बीच अचानक नेपाल के लोग वहां आ धमके और अपने हिस्से से खनिज चुगान करने का आरोप लगाते हुए ट्रकों पर पथराव शुरू कर दिया। नेपाली नागरिकों के पथराव से और ट्रक चालक तो भाग आए लेकिन ट्रक नंबर (यूआरएन/9110) को पकड़ कर नेपाली नागरिकों ने उसके शीशे तोड़कर चालक परबीना की बेरहमी से पिटाई कर दी। घायल चालक परबीना का कहना है कि वह किसी तरह उनके चंगुल से अपने को छुड़ाकर ट्रक लेकर भाग आया। इस घटना से खनन कारोबारी खासे गुस्से में हैं। उन्होंने नदी क्षेत्र का सीमांकन विवाद निपटाने की मांग की है।
विज्ञापन


पहले भी कई बार हो चुका है विवाद
शारदा के नेपाल छोर के हिस्से से खनिज चुगान को लेकर पहले भी कई बार विवाद हुआ है। इस विवाद के चलते नेपाल प्रशासन एक खनन कारोबारी का ट्रक जब्त कर उसे नीलाम कर चुका है। स्थानीय ट्रक चालक मोहन भी कई दिनों तक नेपाल की जेल में बंद रहा, जिसे छुड़ाने के लिए खनन कारोबारियों ने चंदा एकत्र कर जुर्माना भरा था।

कोऑर्डिनेशन कमेटी में रखा जाएगा मामला
यह विवाद गंभीर है। दोनों देशों की बॉर्डर डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेशन कमेटी में इस मसले को रखा जाएगा। डीएफओ हल्द्वानी और नेपाल प्रशासन को इस बारे में लिखा जाएगा। फिलहाल पुलिस को ताजा घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

-नरेश दुर्गापाल, उपजिलाधिकारी, टनकपुर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें