फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी: परिवार के साथ घूमने निकले यूट्यूबर सौरभ जोशी से गाली-गलौज, अज्ञात कार चालक ने की अभद्रता

Thu, 01 Oct 2026 05:43 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

पत्नी और परिवार के साथ कार में घूमने निकले यूट्यूबर सौरभ जोशी से 30 सितंबर की रात नैनीताल रोड पर एक अज्ञात कार चालक ने गाली-गलौज की। पीछा करते देख आरोपी कार छोड़कर भाग गया। 
विज्ञापन
यूट्यूबर सौरभ जोशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पत्नी और परिवार के साथ कार में घूमने निकले यूट्यूबर सौरभ जोशी के साथ नैनीताल रोड पर अभद्रता होने का मामाल सामने आया है। अज्ञात कार चालक पर गाली-गलौज करने का आरोप है। मामला 30 सितंबर की रात का है, जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि अमर उजाला वायलर वीडियो की पुष्टि नहीं करता। पुलिस आरोपी कार चालक की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


वायरल वीडियो में सौरभ जोशी पत्नी व अन्य सदस्यों के साथ कार में ब्लॉगिंग करते हुए जाते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान एक अज्ञात कार चालक तिकोनिया के पास उन्हें पहले रोकता है और उसके बाद गाली-गलौज करते हुए भाग जाता है। इसके बाद यूट्यूबर उसका पीछा करते हैं तब नैनीताल रोड पर दोबारा आरोपी उनसे अभद्रता करता है। लगातार पीछा होता देख आरोपी एक खाली प्लॉट में कार छोड़कर भाग जाता है। यू-ट्यूबर सौरभ जोशी ने मामले की शिकायत डायल 112 पर की और पुलिस को मौके पर बुलाया। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि आरोपी कार चालक की तलाश की जा रही है। जल्द हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें