हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विवि में सत्र 2023-24 से सीबीसीएस (क्रेटिड बेस्ट च्वॉइस सिस्टम) पैटर्न लागू होगा। सीबीसीएस में विद्यार्थियों को एक साथ दो संकायों के विषय पढ़ने का मौका मिलेगा।
कुलसचिव प्रो. पीडी पंत ने बताया कि सत्र 2023-24 में यूओयू में सीबीसीएस पैटर्न लागू होगा। कार्य परिषद की बैठक में इस पर सहमति बनी है। देश के कई विश्वविद्यालयों में यह पैटर्न लागू है। उन्होंने कहा कि इसके तहत विद्यार्थियों को एक साथ दो संकायों की पढ़ाई करने का मौका मिलेेगा। एक साल की पढ़ाई के बाद सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। एक साल की पढ़ाई के बाद किसी कारणवश पढ़ाई छोड़ देते हैं, तो इसका भी सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।
पंजीकृत संगठनों को मिलेगी मान्यता : कुलसचिव
कुलसचिव प्रो. पीडी पंत ने बताया कि विवि में उन्हीं संगठनों को मान्यता दी जाएगी, जो उससे पंजीकृत होंगे। एक जुलाई से बिना पंजीकृत संगठन समाप्त हो जाएंगे। संगठन बनाने के लिए उत्तराखंड मुक्त विवि में पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद यूओयू प्रशासन इसकी जांच करेगा। ईसी की स्वीकृति के बाद संगठन को मान्यता दी जाएगी।