फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीताल में जुटेंगे छह देशों के लेखक, पहाड़ और पर्यावरण पर होगा संवाद

Wed, 28 Oct 2026 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। पहाड़ों की संस्कृति, साहित्य और पर्यावरण से जुड़े सवालों पर भारत समेत छह देशों के लेखक, कलाकार और विशेषज्ञ नैनीताल में मंथन करेंगे। एबट्सफोर्ड एस्टेट में 30 और 31 अक्तूबर को हिमालयन इकोज का 11वां संस्करण आयोजित होगा। इसमें भारत, नेपाल, भूटान, स्विट्जरलैंड, रूस और फ्रांस के प्रतिभागी शामिल होंगे।
विज्ञापन

भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद और उत्तराखंड पर्यटन के सहयोग से आयोजित उत्सव का उद्घाटन भूटान की लेखिका चादोर वांगमो और मिथक विशेषज्ञ सुनीता पंत बंसल करेंगी। लेखक अमीश त्रिपाठी, बाल साहित्यकार पारो आनंद, खाद्य इतिहासकार रुशीना मुनशॉ घिल्डियाल और पर्यावरणविद् पीपल बाबा भी हिस्सा लेंगे।
स्विट्जरलैंड के बेंजामिन वियात्ते ‘वॉकिंग बाबा’ अपनी यात्रा के अनुभव साझा करेंगे। आयोजकों के अनुसार, उन्होंने भारतीय हिमालय तक पहुंचने के लिए 18 देशों से होकर 14 हजार किलोमीटर पैदल यात्रा की है। रूस के व्लादिमीर जैतसेव हिमालय के चित्रकारों पर चर्चा करेंगे। फ्रांसीसी कलाकार एवं खगोल वैज्ञानिक प्रियंका राजकाकती कवि सुदीप सेन के साथ संवाद करेंगी। लेखिका मृदुला रमेश नेचर्स वे सत्र में प्रकृति और जलवायु से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करेंगी।
विज्ञापन

प्रेसवार्ता के दौरान उत्सव की संस्थापक जाह्नवी प्रसाद ने बताया कि आयोजन के दूसरे दशक में अन्य पर्वतीय देशों की भागीदारी बढ़ाई जा रही है। वहां पर अंकिता सिंघल, कीवा सिंह, पाखी पांडे, शिवेश्वर राज सिंह, निखिल अनादि सिंह, सुखमय मजूमदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें