नैनीताल। हाईकोर्ट परिसर में उत्तराखंड हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का कैरम टूर्नामेंट मंगलवार से शुरू हो गया है। इसका उद्घाटन कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय ने उद्घाटन किया। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न वर्गों के 16 खिलाड़ियों ने मुकाबले जीतकर अगले दौर में जगह बनाई। एसोसिएशन के अध्यक्ष डीसीएस रावत ने बताया कि महिला ग्रुप में संगीता पाटनी और चेतना लटवाल विजेता रहे। ग्रुप ए में गौरव पवार व त्रिलोक चंद, ग्रुप बी में न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय व डीसीएस रावत और ग्रुप सी में विशाल सिंह मेहरा व श्रीष कुमार विजयी रहे। ग्रुप सी (द्वितीय) में मनोज भट्ट व प्रेम प्रकाश भट्ट, ग्रुप डी में सागर पाटनी व योगेश कुमार, ग्रुप डी (द्वितीय) में नवीन जोशी, जेसी जोशी, अक्षय जोशी व बीएस कठैत ने जीत दर्ज की।