फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: वर्कचार्ज कर्मचारी आज ईई और एसई का घिराव करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। एक माह पूर्व हुए शासनादेश के बावजूद अब तक विभाग की ओर से सेवानिवृत्त वर्कचार्ज कार्मिकों की पे फिक्सेस संबंधी पत्रावलियों को अपडेट न करने पर कार्मिकों ने रोष जताया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि सोमवार को वे लोनिवि कार्यालय के अधिशासी अभियंता तथा अधीक्षण अभियंता का घेराव करेंगे। यदि जरूरत पड़ी तो कार्यालय में तालबंदी भी की जाएगी। नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ के प्रदेश मुख्य संयोजक गिरीश चंद्र जोशी ने कहा कि सेवारत कर्मचारी और सेवानिवृत्त कर्मचारी शासन के नए शासनादेश को देखकर आक्रोशित है।
विज्ञापन

नए शासनादेश में एक अक्तूबर 2005 के बाद नियमित हुए वर्कचार्ज कार्मिकों की दस वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर ही पेंशन की परिधि में रखा गया है। इससे कई कर्मचारी पेंशन की परिधि से बाहर हो गए हैं। इसे लेकर कार्मिकों ने प्रदर्शन किया था। मुख्य संयोजक जोशी ने कहा कि शासन के आदेशों का हवाला देते हुए लोनिवि विभाग ने कोषाधिकारी कार्यालय में पत्र भेजकर पेंशन पर तो रोक लगा दी है लेकिन एक माह बाद भी पे फिक्सेस संबंधी पत्रावलियों को कोषाधिकारी कार्यालय नहीं भेजा है। इससे 2015 से 2023 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को पेंशन नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें