हल्द्वानी। नगर निगम की महिला समूहों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल रंग लाएगी। छह स्वयं सहायता समूह टनकपुर रोड स्थित जैम फैक्टरी परिसर में खिलौने और बताशे तैयार करेंगी। त्योहार और पर्व पर यह सामग्री बाजार में उपलब्ध कराई जाएगी।
नगर निगम की ओर से समूह से जुड़ीं करीब 50 महिलाओं को पूर्व में प्रशिक्षण दिया गया था लेकिन स्थान उपलब्ध न होने के कारण महिलाएं सामग्री तैयार नहीं कर पा रही थी। निगम प्रशासन ने समूहों के लिए स्थान उपलब्ध करा दिया है। मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने बताया कि त्योहारों पर मिलावटखोरी की शिकायत को देखते हुए यह निर्णय लिया गया था। अब महिलाएं स्वयं उत्पाद तैयार कर क्वालिटी के साथ इसे उपलब्ध कराएंगी।