हल्द्वानी। आरटीओ की ओर से 28 से 30 सितंबर तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। हल्द्वानी संभाग के नैनीताल जिले के साथ ही यूएसनगर, चंपावत में 1125 वाहनों का चालान और 100 सीज किए गए हैं। इनमें यूएसनगर के सबसे अधिक 617 चालान और 79 सीज वाहन शामिल हैं। आरटीओ प्रवर्तन अरविंद पांडेय ने बताया कि बिना रिफलेक्टर, ओवरसाइज, बिना डीएल वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।