फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूओयू में खुलेगा महिला अध्यन केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में महिला अध्ययन केंद्र खोला जाएगा जिसमें महिला सशक्तीकरण और विकास को लेकर विभिन्न पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी ने बृहस्पतिवार को विवि में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा की।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि विवि में महिलाओं को जागरूक और सशक्त बनाने के लिए अलग से महिला अध्ययन केंद्र खोला जाएगा। अध्ययन केंद्र में महिलाओं के लिए विभिन्न पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। इसमें विभिन्न विषयों पर आधारित डिप्लोमा कोर्स कराए जाएंगे। साथ ही महिलाओं की काउंसलिंग भी होगी। कुलपति ने कहा कि समाज में महिलाओं के प्रति अपराध कम नहीं हो रहे हैं।
ऐसे में आवश्यकता है कि महिलाओं को उचित प्लेटफॉर्म देकर उन्हें सशक्त बनाए जाए। घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न, महिला शोषण जैसी घटनाएं आए दिन होती हैं। जागरूकता के अभाव में महिलाएं अधिकांश मामलों में चुप हो जाती हैं। महिला अध्ययन केंद्र खोलने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को जागरूक और सशक्त बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें