फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दवा समझकर जहर गटक गई महिला, मौत

Tue, 12 Aug 2025 02:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। तल्ली हल्द्वानी क्षेत्र में महिला ने दवा समझकर जहरीला पदार्थ गटक लिया। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एसटीएच लाया गया। यहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

खन्ना फार्म तल्ली हल्द्वानी निवासी ईश्वरी देवी (54) पत्नी जीवन चंद्र जोशी लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। परिजन उनका उपचार करा रहे थे। नौ अगस्त को ईश्वरी दवा खाने के लिए कमरे पर पहुंचीं। वहां कई अन्य दवाएं भी रखी थी। ऐसे में गलती से उन्होंने जहरीली दवा खा ली। हालत बिगड़ने पर स्वजन उन्हें लेकर एसटीएच आए। एक दिन इलाज के बाद रविवार को ईश्वरी देवी ने दम तोड़ दिया। सोमवार को शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

-

सर्पदंश से रानीखेत की महिला की जान गई
हल्द्वानी। रानीखेत निवासी महिला की सर्पदंश से मौत हो गई। मेडिकल पुलिस चौकी इंचार्ज भूपेंद्र मेहता ने बताया कि घटना सात अगस्त की है। रानीखेत के विशालकोट निवासी 35 वर्षीय ज्योत्सना देवी पत्नी सुंदर सिंह सात अगस्त को रसोई में खाना बना रही थी। इसी दौरान सांप ने उनके पैर में डस लिया। परिजन उन्हें अल्मोड़ा लेकर एसटीएच पहुंचे। यहां सोमवार की सुबह महिला ने दम तोड़ दिया। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें