फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपं अध्यक्ष: भाजपा से दीपा, कांग्रेस से पुष्पा का नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए 14 अगस्त को होने वाले चुनाव को लेकर चार प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। दो नामांकन अध्यक्ष व दो नामांकन उपाध्यक्ष पद के लिए किए गए हैं। नामांकन के बाद प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन





जिला पंचायत कार्यालय में सोमवार को आयोजित नामांकन प्रक्रिया में चुनाव अधिकारी एडीएम विवेक राय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से दीपा दर्मवाल ने नामांकन कराया। उपाध्यक्ष पद पर भाजपा से बहादुर सिंह नगदली ने नामांकन किया। यहां जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा, हल्द्वानी महापौर गजराज सिंह बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा, सभासद भगवत रावत, पूरन बिष्ट, आनंद बिष्ट, हरीश राणा, विक्रम राठौर समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस से पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामगढ़ पुष्पा नेगी ने नामांकन किया जबकि उपाध्यक्ष पद पर देवकी बिष्ट ने नामांकन किया। इस दौरान प्रत्याशियों के साथ पहुंचे कार्यकर्ताओं ने शक्ति प्रदर्शन भी किया। इस दौरान हल्द्वानी विधायक सुमित ह्रदयेश, जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल, पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र पाल, पूर्व विधायक संजीव आर्य, पूर्व पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, स्नो व्यू वार्ड सभासद जितेंद्र पांडे, गोपाल बिष्ट, कमल जोशी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। चुनाव अधिकारी विवेक राय ने बताया कि नामांकन के बाद नामांकन पत्रों की जांच संपन्न हो चुकी है। सभी नामांकन वैध पाए गए हैं। 14 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें