फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: हल्द्वानी में कोरोना की एंट्री? 76 वर्षीय महिला पॉजिटिव, सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती

Tue, 04 Aug 2026 02:13 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में रामपुर निवासी 76 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुणा जोशी ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन
कोरोना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय हल्द्वानी में रामपुर जिले की 76 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुणा जोशी ने बताया कि कैमरी, बिलासपुर, जिला रामपुर निवासी  जमीला का थ्रोट स्वाब सैंपल जांच में SARS CoV-2 पॉजिटिव आया है।  मरीज की वर्तमान स्थिति स्थिर है और उसे ऑक्सीजन की आवश्यकता नहीं है। मरीज को अस्पताल के वार्ड सी में स्थित पृथक क्यूबिकल में आइसोलेट कर उपचार किया जा रहा है। 

विज्ञापन


चिकित्सा अधीक्षक ने इस संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी रामपुर को पत्र भेजकर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा है। साथ ही प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी, कंट्रोल रूम और सीएमओ नैनीताल को भी सूचनार्थ प्रतिलिपि भेजी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने मरीज के संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग और निगरानी के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें