घर में मरी बच्ची को जन्म देने के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन उसे एसटीएच लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। वह पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। शाम को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में डॉक्टर के पैनल ने पोस्टमार्टम किया।
मवई बहेड़ी उत्तर प्रदेश निवासी मो.इमराज पत्नी साजिया परवीन (24) के साथ काठगोदाम में रहने वाले अपने परिजनों के यहां लेकर आया था। बताया जा रहा है कि साजिया नौ माह की गर्भवती थी। बुधवार रात तीन बजे सजिया को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। परिजनों ने साजिया को अस्पताल ले जाने के बजाय घर पर ही प्रसव करा दिया।
सुबह चार बजे साजिया ने एक मरी हुई बच्ची को जन्म दिया। प्रसव के बाद साजिया की हालत बिगड़ गई। घर पर उसे तेज दर्द उठने लगा। हालत नाजुक देख परिजन बृहस्पतिवार सुबह करीब 6:52 बजे साजिया को सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे थे।
जब परिजनों को महिला के पोस्टमार्टम की हालत बिगड़ गई। घर पर उसे तेज दर्द उठने लगा। हालत नाजुक देख परिजन बृहस्पतिवार सुबह करीब 6:52 बजे साजिया को सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जब परिजनों को महिला के पोस्टमार्टम की
पत्नी से विवाद पर युवक ने छत से छलांग लगाई, मौत
पति से खर्चा मांगने पर दंपति के बीच विवाद हो गया और पति ने छत से छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल लाया गया जहां कई दिन तक चले इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। बिलासपुर निवासी राजेश कुमार (36) पुत्र राम रतन शराब का आदी बताया जा रहा है।
दो अक्तूबर को वह शराब के नशे में घर पहुंचा। घर का खर्च मांगने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। गुस्से में आकर राजेश घर की छत पर पहुंच गया और नीचे छलांग लगा दी। गंभीर घायल राजेश को एसटीएच पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।