फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्य वाहन की टक्कर से महिला की मौत

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
हल्द्वानी। बरेली रोड बेरीपड़ाव स्थित एक मैरिज हॉल के पास सोमवार दोपहर स्कूटी सवार महिला सैन्य वाहन की टक्कर से घायल हो गई। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

राजीवनगर बिंदुखत्ता निवासी लक्ष्मण सिंह नगरकोटी की पत्नी हेमा नगरकोटी (58) सोमवार दोपहर बेटे के साथ स्कूटी से घर जा रही थीं। बेरीपड़ाव स्थित एक मैरिज हॉल के समीप सैन्य वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। स्कूटी से गिरकर महिला और उसका बेटा घायल हो गए। गंभीर महिला को परिजनों ने नैनीताल रोड स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के दौरान हेमा की मौत हो गई। काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इधर हल्दूचौड़ पुलिस चौकी प्रभारी अजेंद्र प्रसाद का कहना है कि इस मामले में परिजनों ने मुकदमा दर्ज नहीं कराया है। घटना के बाद एक महिला के घायल होने की सूचना मिली थी। दुर्घटना के बाद सैन्य वाहन मौके से चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें