कुविवि के डीएसबी परिसर में छात्र संघ का दो दिवसीय टेलेंट हंट कार्यक्रम बृहस्पतिवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया। इस दौरान मुख्य अतिथि डीएम दीपक रावत ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की।
इस मौके पर पोस्टर प्रतियोगिता में साक्षी आर्या, एंकाक्षी वर्मा, नेहा गोस्वामी क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार भाषण प्रतियोगिता में धीरज शर्मा, अक्षय प्रताप सिंह राठौर, कल्याणी कांडपाल, कवि सम्मेलन में ज्योति राज प्रसाद, नगमा परवीन, अंबिका अग्निहोत्री, सोलो डांस में नितेश कुमार, अक्षय कुमार और प्राची कांडपाल ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
समूह नृत्य में एसआर छात्रावास की छात्राओं ने पहला, कृष्णा व साथियों ने दूसरा व अनुभा वर्मा व साथियों ने तीसरा, गायन प्रतियोगिता में सुभम बोरा, गीतांजलि जोशी व सपना सागर जबकि जया भट्ट व गौरव मरतोलिया ने क्रमश: पहला,दूसरा और तीसरा पुरस्कार हासिल किया।
निर्णायक कुसुम शर्मा, गौरव बिष्ट, डॉ. रिना सिंह, डॉ. अनिल कार्की और स्मिता बजाज थे। इससे पूर्व समारोह को कुलसचिव प्रो. डीसी पांडे, निदेशक प्रो. एसपीएस मेहता, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. देवेंद्र सिंह बिष्ट, प्राक्टर डॉ. आशीष तिवारी और वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. पीएस बिष्ट ने संबोधित किया। संचालन भावना हल्सी, प्रिया बोरा, करन अधिकारी, धीरज पांडे व जया भट्ट ने किया।
इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष दिग्विजय मेहरा, उपाध्यक्ष मदन मोहन अधिकारी, छात्रा उपाध्यक्ष करिश्मा जोशी, सचिव जितेंद्र सिंह बंगारी, उप सचिव भूपेंद्र कुमार कोहली, कोषाध्यक्ष विनय कुमार आर्या, संकाय प्रतिनिधि विज्ञान राजेश कुशवाहा व विवि प्रतिनिधि नरेंद्र, सूरज पांडे आदि थे।