पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता बृहस्पतिवार से शुरू हो गई। प्राचार्या डा. हेमा प्रसाद ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। 5000 मीटर की दौड़ में रूपेश यादव प्रथम, मनोज सिंह द्वितीय और हिमांशु तृतीय स्थान पर रहे। डीएफओ कहकशां नसीम ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
महाविद्यालय क्रीड़ा मैदान में आयोजित छात्र वर्ग की 800 मीटर दौड़ में मनोज सिंह प्रथम, विद्या निवास द्वितीय और ऋषि सिंह तीसरे स्थान पर रहे, जबकि छात्रा वर्ग में नेता प्रथम, कविता बोरा द्वितीय व हेमा तीसरे स्थान पर रहीं।
200 मीटर छात्रा वर्ग दौड़ में सोनिया रावत प्रथम, रूपा बिष्ट द्वितीय, नीलम तीसरे स्थान पर रही। लंबी कूद छात्र वर्ग में विजय रावत प्रथम, दिनेश चौधरी द्वितीय, अनिल सिंह तृतीय, लंबी कूद छात्रा वर्ग में नेहा प्रथम, सेज कौर द्वितीय, सोनिया रावत तृतीय, छात्र वर्ग की 400 मीटर दौड़ में मनोज सिंह प्रथम, विजय द्वितीय, रविंद्र सिंह तृतीय रहे।
गोला प्रक्षेपण छात्र वर्ग में हिमांशु रावत प्रथम, सचिन द्वितीय, मुकेश कुमार तृतीय रहे। छात्रा वर्ग में ललिता प्रथम, सोनू द्वितीय, नीलम मनराल तृतीय रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. संगीता गुप्ता और डा. डीएन जोशी द्वारा किया गया। इस दौरान क्रीड़ा प्रभारी डा. जीसी पंत, डा. अधीर कुमार, संजय कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।