फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

’ किसानों की तर्ज पर सरकार के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा ’

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर नगर के दो दर्जन से अधिक बैंक शाखाओं के कर्मचारियों हड़ताल शुरू कर दी है। जिसके चलते बैंक के कार्य ठप हो गए हैं। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने निजीकरण की नीतियों को बंद नहीं किया तो किसान आंदोलन की तर्ज पर बैंक कर्मचारी भी आंदोलन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नैनीताल में बड़ी संख्या में विभिन्न बैंक कर्मचारियों ने मल्लीताल स्टेट बैंक मुख्य शाखा के समीप एकत्र होकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। बैंक यूनियन के अध्यक्ष प्रवीण साह ने कहा कि भारत सरकार लगातार बैंकों का निजीकरण किया जा रहा है। सरकार बैंकों और एलआईसी का निजीकरण कर के करोड़ों की कमाई करना चाह रही है। जिसके चलते बैंक कर्मचारियों की नौकरी खतरे में है। उन्होंने कहा कि जिस तरह किसानों ने अपनी मांगों के लिए सरकार के ख़िलाफ आंदोलन किया। ठीक वैसे ही बैंक कर्मचारी भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल देंगे। साह ने बताया कि हड़ताल से करीब 33 करोड़ का कामकाज प्रभावित हुआ। इस दौरान शिखर साह, रजत साह, हर्ष, गोकुल चंद्र, स्तुति, राजेश, विपिन पांडे, रोहित कैसले और अपर्णा थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें