बिजली चोरी रोकने के लिए पावर कारपोरेशन ने चोरी की सूचना देने वालों को पुरस्कृत करने की योजना बनाई है। बिजली चोरी की सूचना देने वाले का नाम और पता गोपनीय रखा जाएगा। चोरी पकड़े जाने पर उसे पकड़ी गई राशि का दस प्रतिशत या 50 हजार रुपए (जो राशि कम होगी) दी जाएगी।
बिजली चोरी के खिलाफ पूरे प्रदेश में अभियान चल रहा है। उत्तराखंड पावर कारपोरेशन ने टोल फ्री नंबर 18001804185 जारी किया है। इस नंबर पर सुबह दस से शाम पांच तक (कार्य दिवस पर) बिजली चोरी की शिकायत की जा सकती है। कारपोरेशन सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखेगा।
सूचना देने वाले को दस प्रतिशत या 50 हजार रुपए की राशि जो कम होगी दी जाएगी। कारपोरेशन चोरी की सूचना देने वाले के खाते में राशि हस्तांतरित कर सूचित कर देगा। सूत्रों के अनुसार चोरी पकड़े जाने पर एक प्रतिशत या पांच हजार रुपए जो कम होगी का भुगतान तत्काल कर दिया जाएगा, शेष नौ प्रतिशत राशि का भुगतान चोरी करने वाले से वसूली होने पर किया जाएगा।