रामपुर रोड पर चौड़ीकरण का काम कछुआ गति से चल रहा है। पांच दिन से काम बंद है। डीएम के आदेश के बाद भी तीनपानी से मंडी तक फोरलेन की जद में आ रहे पेड़ अभी तक नहीं कटे हैं। इस कारण बिजली की लाइन शिफ्ट नहीं हो पा रही है।
रामपुर रोड पर चौड़ीकरण का काम कछुआ गति से चल रहा है। पांच दिन से काम बंद है। यह हाल तब है जब डीएम वंदना ने सड़क का निरीक्षण कर ब्रिडकुल को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। इधर, डीएम के आदेश के बाद भी तीनपानी से मंडी तक फोरलेन की जद में आ रहे पेड़ अभी तक नहीं कटे हैं। इस कारण बिजली की लाइन शिफ्ट नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
दिसंबर पहले सप्ताह से कोहरा आना शुरू हो जाएगा। रामपुर रोड के फुटपाथ खोदकर छोड़ दिए गए हैं। रात में वाहन चालकों को सड़क नहीं दिखेगी। ऐसे में दुर्घटना की संभावना बढ़ जाएगी। ब्रिडकुल के अधिकारी भी डीएम के निर्देशों की अवेहलना कर रहे हैं। सड़क के फुटपाथों को खोदकर छोड़ा गया है।