गरमपानी (नैनीताल)। बेतालघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत सिल्टोना में सोमवार को अनुसूचित जाति उप-योजना के तहत कृषि जैव विविधता संरक्षण विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम आईसीएआर-राष्ट्रीय पादप आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो (एनबीपीजीआ) क्षेत्रीय केंद्र भवाली और कृषि विभाग के सहयोग से किया गया। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. ममता आर्या और डॉ. राहुल देव ने पारंपरिक फसली किस्मों और देशी बीजों के संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्थानीय बीज जलवायु परिवर्तन के प्रति अधिक अनुकूल होते हैं और पोषण की दृष्टि से समृद्ध होते हैं। इस दौरान जैविक खेती विशेषज्ञ मनोहर अधिकारी, ग्राम प्रधान सिल्टोना किरण आर्या, विमला आर्या, मुकेश गरजोली, किशन राम, दयाल सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह, गिरीश चंद्र, रितेश कांडपाल, उज्ज्वल उप्रेती, अनूप नेगी, नेहा कांडपाल, बबीता उप्रेती आदि मौजूद रहे।