फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: लालकुआं-काशीपुर ट्रैक पर पांच ट्रेनों के चार घंटे थमे पहिये

Tue, 17 Nov 2026 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं। टांडा के जंगल में जंगली हाथियों के झुंड की वजह से रेल यातायात प्रभावित हो गया। हाथियों ने पटरी के किनारे खड़े विशालकाय पेड़ को क्षतिग्रस्त कर गिरा दिया जिससे रेल लाइन के समीप से गुजर रही 33 हजार केवी की बिजली की तार टूट गई। इसके चलते लालकुआं-काशीपुर रेलखंड पर चार घंटे से अधिक समय तक रेल संचालन ठप रहा और पांच ट्रेनें अलग-अलग स्थानों पर खड़ी रहीं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब आठ बजे लालकुआं-गूलरभोज रेलखंड के बीच टांडा के घने जंगल में लालकुआं से लगभग पांच किलोमीटर दूर जंगली हाथियों के झुंड ने रेलवे पटरी के किनारे खड़े विशालकाय पेड़ को क्षतिग्रस्त कर दिया। पेड़ की डाल 33 हजार केवी की विद्युत लाइन पर जा गिरी जिससे बिजली के तार टूट गए। अचानक हुई इस घटना के चलते लालकुआं से गूलरभोज जा रही यात्री ट्रेन संख्या 65301 जंगल के बीच ही रुक गई। ट्रेन संख्या 5401, 55311, पाटलिपुत्र एक्सप्रेस और मुरादाबाद से लालकुआं आ रही ट्रेन संख्या 55303 को भी कई स्थानों पर रोकना पड़ा। एक साथ पांच ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने से रेल यात्रियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।
घटना की सूचना मिलते ही लालकुआं और काशीपुर से रेलवे की टीआरडी (ट्रैक्शन डिस्ट्रीब्यूशन) टीमें मौके पर पहुंचीं और विद्युत लाइन की मरम्मत शुरू की। कर्मचारियों ने करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टूटे तारों को दुरुस्त किया। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे लालकुआं-गूलरभोज रेलखंड पर रेल परिचालन दोबारा सामान्य हो सका और प्रभावित ट्रेनों को रवाना किया गया।
विज्ञापन

घटना के कारण कुछ घंटों तक यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा लेकिन रेलवे कर्मचारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मरम्मत कार्य पूरा किया और दोपहर 12 बजे तक रेल परिचालन सामान्य कर दिया गया। - सफदर हुसैन, जनसंपर्क अधिकारी, इज्जतनगर मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें