फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कोसी बैराज में शुरू हुई प्रवासी पक्षियों की गणना

Tue, 17 Nov 2026 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। उत्तराखंड बर्ड काउंट के तीसरे संस्करण के तहत कोसी बैराज में प्रवासी पक्षियों की गणना शुरू हो गई है। बर्ड काउंट के माध्यम से विभिन्न जलाशयों, नदियों और अन्य प्राकृतिक क्षेत्रों में पहुंचने वाले पक्षियों की प्रजातियों और उनकी संख्या का रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


पर्यावरणविद दीप मेलकानी ने बताया कि कोसी बैराज क्षेत्र प्रवासी पक्षियों की आवाजाही के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जाता है। सर्दियों की शुरुआत के साथ ही यहां विभिन्न प्रजातियों के प्रवासी पक्षियों का पहुंचना शुरू हो जाता है। पिछले वर्ष हुई गणना के दौरान कोसी बैराज में 486 सुर्खाब की मौजूदगी दर्ज की गई थी। रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ ध्रुव मर्तोलिया ने बताया कि बर्ड काउंट के जरिये इस बार भी प्रवासी पक्षियों की आमद, उनकी प्रजातियों और संख्या से संबंधित आंकड़े जुटाए जाएंगे। गणना पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि इस वर्ष कोसी बैराज में प्रवासी पक्षियों की आमद की स्थिति कैसी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें