फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हम छू कुमाऊं, हमर देश कुमाऊं

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जगदंबानगर स्थित जिला पूर्व सैनिक लीग के कार्यालय में रविवार को देश भक्ति के तराने गूंजे। कुमाऊंनी लोक संगीत की भी छटा बिखरी। पूर्व सैनिकों की अदम्य साहस, वीरता और त्याग का बखान हुआ। भारतीय सेना की उपलब्धियों को बताया गया। मौका था बलोंग डे का।
विज्ञापन

आयोजन जगदंबा नगर स्थित जिला पूर्व सैनिक लीग के कार्यालय में हुआ। इस मौके पर गौरव सेनानी कल्याण समिति जंगी 6 के गौरव सेनानियों ने 1962 के भारत चीन युद्ध में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई। 1962 युद्ध के साक्षी रहे वयोवृद्ध कैप्टन चामू सिंह, कैप्टन कुंवर सिंह, सूबेदार दीवान सिंह, सूबेदार मन बहादुर पाल ने कार्यक्रम की शुरूआत की। समिति के अध्यक्ष सूबेदार राजेंद्र सिंह महरा की अध्यक्षता में सभी गौरव सेनानियों ने दो मिनट का मौन रखकर वीरों को श्रद्धांजलि दी। वलोंग मेमोरियल के फोटो पर पुष्प चक्र एवं पुष्प अर्पित कर पूर्व सैनिकों ने युद्ध गीत का गायन किया। समिति के अध्यक्ष सूबेदार राजेंद्र सिंह महरा ने बताया कि 14 नवंबर का दिन 6 कुमांऊ (जंगी पलटन) के लिए खास माना जाता है क्योंकि 1962 में चीन के साथ युद्ध करने वाली भारतीय सेना की पहली पलटन थी। चीनी सेना का मुकाबला करने के लिए भारतीय सेना के पास सामान्य हथियार थे फिर भी 6 कुमांऊ के जांबाजों ने अपनी बहादुरी से चीनी सेना को अपना लोहा मनवाया।
युद्ध में पलटन के 119 वीर शहीद हो गए। उन वीरों को याद करने के लिए 14 नवंबर को वलांग डे मनाया जाता है। कार्यक्रम में समिति के संरक्षक पुष्कर सिंह डसीला, कोषाध्यक्ष गोपाल सिंह रावत, उपकोषाध्यक्ष बीसी पाठक, मीडिया प्रभारी राजेंद्र कुमार परगाई, सह मीडिया प्रभारी सुरेंद्र सिंह उलसाई, उप सचिव रविंद्र सिंह बिष्ट, कैप्टन खिलाफ सिंह दानू, सूबेदार मेजर महेश सिंह नेगी, देवेंद्र सिंह भंडारी, गिरीश चंद्र, सूबेदार मेजर रेवाधर पांडे, मोती सिंह, इंदर सिंह, कैप्टन कुशाल सिंह खाती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें