फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम खराब होने पर नलकूप की मरम्मत का काम रूका

विज्ञापन
Water Crysis in Haldwani
विज्ञापन
हल्द्वानी। गौला बैराज से बृहस्पतिवार को जलसंस्थान के फिल्टर प्लांट की दो घंटे पानी की सप्लाई बंद रही। इसके चलते फिल्टर प्लांटों से होने वाली पेयजल आपूर्ति ठप रही और 50 हजार से अधिक आबादी को पानी की दिक्कत का सामना करना पड़ा। हालांकि गौला बैराज से दोपहर दो बजे बाद पानी मिलने के बाद फिल्टर प्लांट से पेयजल आपूर्ति सुचारु हो गई।
विज्ञापन

गौला बैराज में सिल्ट जमा होने पर गेटों की सफाई के लिए बृहस्पतिवार को दोपहर 12 से दो बजे तक जलसंस्थान के फिल्टर प्लाटों की पानी की सप्लाई रोक दी गई थी। इस कारण शीशमहल, टेड़ी पुलिया, मुखानी, लालडांठ, कुसुमखेड़ा, कठघरिया, ऊंचापुल समेत विभिन्न इलाकों के 50 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को दो घंटे पानी नहीं मिला।
जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता एसके श्रीवास्तव ने बताया कि गौला बैराज से पानी मिलने के बाद फिल्टर प्लांटों से पेयजल आपूर्ति चालू कर दी गई। इधर, गौला बैराज के प्रभारी मनोज तिवारी ने बताया बैराज में सिल्ट की वजह से पानी बंद किया गया था। गेटों की सफाई के बाद पानी की सप्लाई सुचारु कर दी गई।
विज्ञापन

मौसम खराब होने पर नलकूप की मरम्मत का काम रुका
हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित जीतपुर नेगी के नलकूप की मरम्मत का काम बृहस्पतिवार को मौसम खराब होने के कारण नहीं हो सका। इस वजह से जलसंस्थान की ओर से प्रभावित इलाकों में टैंकरों से पानी वितरित किया जा रहा है। नलकूप खंड के अधिशासी अभियंता पीसी जोशी ने बताया कि नलकूप को जल्द चालू करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें