मंगल पड़ाव स्थित पांडे गार्डन क्षेत्र में 10 दिनों से पेयजल संकट बना हुआ है। पेयजल संकट से परेशान स्थानीय लोगों ने जल संस्थान कार्यालय में ज्ञापन सौंपा है। इसमें कहा गया कि पेयजलापूर्ति बाधित होने से कई परिवारों के सामने पेयजल का संकट खड़ा हो रहा है।
ज्ञापन में शंकर नाथ गोस्वामी, रमेश भारती, भावना भारती, प्रेम नाथ, हरीश नाथ आदि के हस्ताक्षर हैं। जल संस्थान के सहायक अभियंता रवींद्र कुमार ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में लाइन की जांच कराई जाएगी ताकि जलापूर्ति सुचारु हो सके।