‘द ग्रेट खली रिटर्न्स’ सीरीज के 24 फरवरी को होने वाले खली मेगा शो को होस्ट करने के लिए वीजे बानी हल्द्वानी पहुंच रही हैं। वीजे बानी कई रियल्टी शो समेत म्यूजिक एलबम और फिल्मों में काम कर चुकी हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात तक वीजे बानी हल्द्वानी पहुंच जाएंगी।
खली मेगा शो में एंकर और कामेंट्रेटर जॉय बाथ का साथ देने के लिए वीजे बानी ने अपनी सहमति दे दी है। चंडीगढ़ में जन्मी वीजे बानी का वास्तविक नाम गुरुबानी जुडगे है। बानी टेलिविजन होस्ट, एंकर और वीजे मॉडल हैं। बताया जा रहा है कि बानी इस ऑफर को सुनने के बाद से काफी खुश हैं।
उन्होंने आफर सुनते ही इस प्रपोजल को स्वीकार कर लिया। उन्होंने कहा कि जॉय बाथ जैसे कामेंट्रेटर और एंकर के साथ काम करने में मुझे अच्छा लगेगा। उन्होंने कहा कि जिस आयोजन में देश-विदेश के रेसलर हिस्सा ले रहे हों, उससे जुड़ना ही बड़ी बात है। वीजे बानी 2006 में एमटीवी रोडीज की रनर अप रह चुकी हैं।
इसके बाद रोडीज-6, 7, 8, 9 को उन्होंने होस्ट किया। इसके बाद 2007 में हेमेश रेशमिया की एलबम ‘आप का सुरूर’ में भी उन्होंने काम किया। 2011 में उन्होंने अभिनेता राजीव खंडेलवाल और अभिनेत्री सोहा अली खान के साथ भी काम किया।
चंडीगढ़ से शुरुआती पढ़ाई करने के बाद बानी ने प्रेस्टिसियस कॉलेज इलाहाबाद से स्नातक किया। हाल ही में बानी बिग बोस-9 को भी अभिनेता सलमान खान के साथ होस्ट कर चुकी हैं।