फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर: पिता की हत्या का बदला लेने के लिए की विमला देवी की हत्या, एसएसपी ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार

Thu, 12 Nov 2026 09:53 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

रामनगर के ग्राम छोई के किशनपुर में 56 वर्षीय विमला देवी की निर्मम हत्या के मामले का बृहस्पतिवार को एसएसपी ने खुलासा कर दिया।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

रामनगर के ग्राम छोई के किशनपुर में 56 वर्षीय विमला देवी की निर्मम हत्या के मामले का बृहस्पतिवार को एसएसपी ने खुलासा कर दिया है। वर्ष 2023 में पिता की हत्या का बदला लेने के लिए मुख्य आरोपी ने दो साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कत्ल में इस्तेमाल हथियार और एक कार बरामद की है। हत्याकांड के तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया है।

रामनगर कोतवाली में एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि वर्ष 2023 में विमला देवी के दो बेटों ने मुख्य आरोपी किशनपुर निवासी मोहित फर्त्याल के पिता गोविंद फर्त्याल की हत्या कर दी थी। इसके बाद से ही मोहित बदला लेने की फिराक में था। इसी रंजिश के चलते उसने अपने दो साथियों खताड़ी निवासी सैरान और मो. अबूजर के साथ मिलकर कत्ल की साजिश रची।

सोमवार देर रात तीनों ने विमला देवी की हत्या कर दी और शव उसके घर से 70 मीटर दूर फेंक दिया। बताया कि पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमराें में कैद हो गई। इसी आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ बीएनएस की धारा 332 सी/103(1)/352 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

लोहे के औजारों से सिर और शरीर पर किए कई वार

विज्ञापन

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि सीसीटीवी की फुटेज और आरोपियों के बयानों के अनुसार, सोमवार देर रात तीनों आरोपी किशनपुर स्थित विमला देवी के घर में पीछे के दरवाजे से घुसे। आरोपियों की मंशा को भांपते हुए वह जान बचाने के लिए करीब आधा किमी दूर मशरूम प्लांट में छिप गई। आरोपी महिला को खोजते हुए मशरूम प्लांट में पहुंचे और उसे घसीटते हुए फिर उसी के घर लेकर पहुंचे। जहां उन्होंने लोहे के औजारों से उसके सिर और शरीर पर कई वार किए। लोहे के सूजे से भी वार किए। इससे महिला बहुत बुरी तरह घायल हो गई।

घायल महिला को कार में रखकर दाबका पुल पर ले गए थे आरोपी
एसएसपी ने बताया कि घर में महिला को बुरी तरह घायल करने के बाद आरोपी उसे कार में डालकर दो किलोमीटर दूर स्थित दाबका पुल के पास ले गए। महिला की चीख लोगों को सुनाई ना दे इसके लिए उन्होंने कार में काफी तेज आवाज में गाने बजाए। बताया कि इसके बाद आरोपियों ने महिला को दाबका नदी में पत्थरों पर पटककर और पानी में डुबोकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपियों ने महिला का शव कार में रखा और दाबका पुल पर शराब पी। बाद में आरोपी महिला के शव को उसके घर के 70 मीटर दूर फेंक गए।

फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और फांसी दिलाने के लिए पुलिस करेगी पैरवी

विज्ञापन

खुलासे के दौरान एसएसपी ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब मामले में सख्त पैरवी करते हुए फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कराने और आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने के लिए पैरवी करेगी।

मां के बाद दोनों बेटों की हत्या की बनाई थी योजना
सात अक्तूबर 2023 को विवाद के बाद किशनपुर निवासी गोविंद फर्त्याल की हत्या हुई थी। इस मामले में पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर विमला देवी के बेटे भोपाल सिंह बिष्ट और कुंदन बिष्ट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। दोनों अब जमानत पर हैं।

बदला लेने के लिए सोमवार को गोविंद फर्त्याल के बेटे मोहित फर्त्याल ने विमला देवी की हत्या के बाद उनके दोनों बेटों को भी निशाना बनाने की योजना बनाई थी। पिता की हत्या का बदला लेने के लिए आरोपी पूरे परिवार को निशाना बनाना चाहता था। इसके लिए वह रामनगर भी आए थे जहां महिला के बच्चे किराये पर रहते है।

सेना से सेवा समाप्त करने के लिए सैन्य अधिकारियों को भेजेंगे पत्र
मुख्य आरोपी सैन्यकर्मी मोहित फर्त्याल असम राजपूताना रायफल में तैनात है। खुलासे के दौरान एसएसपी ने बताया कि अब आरोपी की सेना से सेवा समाप्त कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजने की तैयारी की जा रही है।

पुलिस की लापरवाही ने ले लिया हत्याकांड का रूप
वर्ष 2023 में हुई पिता की हत्या के बाद से आरोपी के मन में कत्ल की साजिश की आग सुलग रही थी। आरोपी जब भी छुट्टी पर घर आता था तो विमला देवी के घर पहुंचकर हंगामा करता था। वहीं किशनपुर छोई के बीडीसी भूपेंद्र कुमार ने पुलिस को पत्र भेजकर क्षेत्र में बढ़ते अपराध को लेकर कार्रवाई के लिए पत्र दिए। इसके बावजूद पुलिस की ओर से अपराध को नियंत्रित करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। वहीं पुलिस की लापरवाही के चलते विवाद ने हत्याकांड का रूप ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें