भीमताल/रामगढ़ (नैनीताल)। सांसद अजय भट्ट ने शनिवार को पदमपुरी, ओखलकांडा और रामगढ़ के सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण कर डॉक्टरों से स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन
सांसद ने पदमपुरी के पीएचसी में 18 से 45 साल तक के लोगों के टीकाकरण केंद्र का शुभारंभ किया। सांसद ने अस्पताल परिसर में पौधा भी रोपा। इसके बाद सांसद ने ओखलकांडा पीएचसी में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और सीएचसी रामगढ़ में डॉक्टरों से जानकारी ली। सांसद ने रामगढ़ के टीआरसी में बने कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया। वहीं धारी ब्लॉक के किसानों ने सांसद से आलू की फसल बीमा का क्लेम न मिलने की समस्या बताई।
विधायक राम सिंह कैड़ा ने सांसद से अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड, एक्सरे मशीन उपलब्ध कराने के साथ स्वास्थ्य उपकरण दिलाने की मांग की। इस दौरान हल्द्वानी मंडी समिति अध्यक्ष मनोज साह, रामगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष कुंदन चिलवाल, कैलाश गुणवंत, पूर्व मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट, दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, ब्लॉक प्रमुख आशा रानी, राकेश नैनवाल, लक्ष्मण खाती, लाखन मेहरा, गोविंद गुणवंत आदि मौजूद रहे।