फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ साल की बालिका मिली कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल/भवाली/नैनीताल। ग्राम पंचायत सौनगांव में शनिवार को स्वास्थ्य टीम ने 71 लोगों की कोरोना जांच की, इनमें से एक 9 साल की बालिका के संक्रमित आने पर उसे होम आइसोलेट किया गया। साथ ही उसे कोरोना किट दी गई।
विज्ञापन

प्रधान लीलावती पलड़िया ने बताया कि गांव में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए रैपिड जांच की गई। इसमें एक बच्ची के पॉजिटिव आने पर उसे होम आइसोलेट किया गया। इस दौरान गीता सुयाल, रेखा पलड़िया, मुकेश पलड़िया मौजूद रहे। इधर भवाली के सैनिटोरियम के आंगनबाड़ी केंद्र में नगर पालिका के सहयोग से स्वास्थ्य टीम ने 25 लोगों की जांच की। इसमें 5 लोगों के संक्रमित आने पर उन्हें होम आइसोलेट किया। पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि नगर क्षेत्र में लगातार कोरोना की जांच की जा रही हैं। इस दौरान सभासद ममता बिष्ट, अनूप लोहनी, पंकज कुमार भट्ट, कैलाश चंद्र टम्टा, दीपक भंडारी मौजूद रहे।
इधर, नैनीताल में फिर से कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। राजपुरा कंपाउंड क्षेत्र में बीते दिनों 140 लोगों के सैंपल लिए गए थे, जिसमें 36 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद एसडीएम प्रतीक जैन ने राजपुरा क्षेत्र को माइक्रो कंटेंटमेंट जोन घोषित कर दिया। बीडी पांडे अस्पताल के पीएमएस डॉ. केएस धामी ने बताया कि एक ही क्षेत्र में 36 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि शहर के लिए खतरनाक हो सकती है। उन्होंने सभी से कोरोना नियमों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन

18 से 45 साल के 247 लोगों को लगा टीका
भीमताल/भवाली/गरमपानी। भीमताल के तल्लीताल स्थिति पंत पार्क में शनिवार को 18 से 45 साल तक के लोगों को टीका लगाया गया। टीकाकरण का शुभारंभ विधायक राम सिंह कैड़ा ने किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एनसी तिवारी ने बताया कि शनिवार को 90 लोगों को टीका लगाया गया। इधर बेतालघाट ब्लॉक के अपुण बाजार गरमपानी में 77 और राजीव गांधी अभिनव विद्यालय बेतालघाट में 80 लोगों को टीका लगाया। इधर भवाली पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा ने डीएम और सीएमओ को ज्ञापन भेज नगर क्षेत्र में 18 से 45 साल तक के लोगों को टीका लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें