क्या था पूरा मामला?
भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत अलचौना के ताड़ा तांडा में मंगलवार की शाम 5 बजे खेत में घास काट रही लड़की को बाघ ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया। लड़की का शव दो किमी दूर से बरामद किया गया। लड़की की मौत के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
बता दें कि, इससे पूर्व भी बाघ दो महिलाओं को मौत के घाट उतार चुका है। तांडा निवासी आनंदमनि भट्ट ने बताया कि मंगलवार की शाम पांच बजे निकिता शर्मा (18) पुत्री विपिन चंद्र शर्मा खेत में घास काट रही थी। उन्होंने बताया कि अचानक घात लगाए बाघ ने निकिता पर हमला कर उसे जंगल की ओर उठा ले गया। परिजनों के हल्ला मचाने के बाद बाघ शव को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।