फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: महिलाओं ने शराब की दुकान के आगे लगाया जाम

Sun, 04 May 2025 02:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
मालधन में शराब की दुकान के विरोध में चक्का जाम करतीं महिलाएं।
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर के ग्राम मालधन में खोली गई शराब की नई दुकानों के विरोध में महिलाओं ने चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। एसडीएम ने शराब की दुकान में तालाबंदी करवाकर महिलाओं को शांत किया।
विज्ञापन

शनिवार को शराब की दुकान के पास चक्का जाम के दौरान महिला एकता मंच की संयोजिका सरस्वती जोशी ने कहा कि मालधन क्षेत्र में शराब की दुकान के विरोध में महिलाएं लंबे समय से धरने पर बैठी हैं। सरकार गांव में अब तक बुनियादी सुविधाएं तक नहीं दे सकी है। लेकिन शराब की दुकान खोलने पर अड़ी है। इस दौरान यहां पहुंचे एसडीएम प्रमोद कुमार ने शराब की दुकान में तालाबंदी करवा महिलाओं को शांत किया। इस दौरान मुनीष कुमार, प्रभात ध्यानी, रोहित रुहेला, ग्राम प्रशासक पुष्पा, तुलसी, ललिता रावत, पुष्पा चंदोला, विनीता टम्टा, भगवती आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें